रेवाड़ी की जनता को रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन ने एक नई सौगात दी है। रोटरी रसोई परिसर में रोटरी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया द्वारा किया गया। इस केंद्र से जरूरतमंद व्यक्तियों को बिना किसी शुल्क के मांग पर व्हीलचेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वॉकर और छड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।
परियोजना अध्यक्ष वेद प्रकाश काथुरिया ने बताया कि यह सुविधा समाज के वंचित वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगी। क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंटकर स्वागत किया और लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। डॉ. नरेंद्र दहिया ने कहा कि वे इस केंद्र के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर रोटरी रसोई अध्यक्ष डी.एन. नवीन अदलखा, राहुल जैन, संजय कुमार, सुभाष मंगला, दिलीप सैनी, डॉ. दीपिका सचदेवा, बीर सिंह तथा शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने दो व्हीलचेयर और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रदान किए।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें