रेवाड़ी शहर के भाड़ावास गेट स्थित अभिराज सांस्कृतिक संस्था द्वारा शनिवार को जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद ने कान्हा जी और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बच्चों ने मैया यशोदा गाने पर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शालू सैनी, प्रिया, दिव्या, खुशी, पायल, प्रशांत मेहंदीरता, भरत आदि मौजूद रहे।
समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद ने कहां है कि जन्माष्टमी हिंदूओं का एक प्रमुख व्रत व त्योहार है जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार, भगवान श्री कृष्ण वासुदेव के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। जन्माष्टमी, पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान कृष्ण ने हमेशा प्रेम और करुणा का संदेश दिया है। संस्था के निदेशक अभिषेक सैनी ने कहां कि भगवान कृष्ण ने हमेशा सत्य और धर्म का साथ दिया। उन्होंने अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।उसी प्रकार, हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहना चाहिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें