ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्लिंगशॉट के दो आदिवासी खेल प्रतिभाओं तथा योग गुरु को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्थानीय इंडोर स्टेडियम के कुश्ती - कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में स्लिंगशॉट के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट श्यामदेव चौड़े एवं स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट सब जुनियर प्लेयर अंकित हांसदा के अलावा योग प्रशिक्षक मनोज कुमार टुडू को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो,
जिला कुश्ती संघ सचिव सह स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रधान संरक्षक सुरजीत झा, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सचिव अखिल कुमार झा तथा सदस्य अनंत कुमार तिवारी उपस्थित थे। डीएसओ डॉ. महतो ने कहा कि आदिवासी समाज अपने मेहनत, जज्बा, संकल्प और संघर्ष के अलावा प्रकृति प्रेम, समृद्ध परंपरा सादगी और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। यही इनकी विरासत है और यही इनकी ताकत भी है। धन्यवाद ज्ञापन मनीष सिंह ने किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें