Boarijor News: ललमटिया: कुएं से मिली युवक की लाश, शराब के नशे में गिरने की आशंका


ग्राम समाचार, बोआरीजोर:  गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के हाट डुमरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने कुएं में एक लाश तैरती हुई देखी। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना दो दिन पूर्व की है।

प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक नशे की हालत में कुएं में गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरिया गांव के सोगले टोला निवासी 30 वर्षीय सुशील सोरेन के रूप में हुई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सुशील सोरेन बीते दो साल से ईसीएल में नौकरी कर रहा था और शराब का आदी था। शराबखोरी की वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पिता का पहले ही निधन हो चुका था, अब मां अकेली रह गई हैं। बताया जा रहा है कि सुशील रविवार से घर नहीं लौटा था और अक्सर नशे की हालत में भटकता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें