Thakur Gangati: जनजातीय उत्थान का नया सवेरा: फुलवाड़ी पंचायत से 'धरती आबा' अभियान का आगाज़

 


फुलवाड़ी पंचायत, ठाकुरगंगटी (गोड्डा)।  जनजातीय समुदायों के उत्थान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनजातीय समावेशी मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल, 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान', फुलवाड़ी पंचायत भवन में भव्य रूप से शुरू किया गया। इस अभियान का लक्ष्य जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना और उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ विजय कुमार मंडल, प्रमुख कुंदन कुमार महतो, मुखिया सालमी मुर्मू, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी विकाश रोबोट सोरेन, पंचायत सचिव राजीव रंजन हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जो इस पुनीत कार्य के शुभारंभ का प्रतीक था। मौके पर प्रखंड अंचल और स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मियों द्वारा स्टॉल भी लगाया गया, जहाँ उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री मंडल ने 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनजातीय समुदाय के बीच विकास व शत-प्रतिशत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत इसी सोच से प्रेरित है कि जनजातीय समुदायों को उनका हक मिले और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय समावेशी मिशन के सहयोग से जिले के 244 आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों में संचालित किया जाना है। ठाकुरगंजकी प्रखंड के दी पंचायत में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसकी शुरुआत फुलवाड़ी पंचायत से हो चुकी है। अगला कार्यक्रम मानिकपुर पंचायत में गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान शिविर में कार्य एवं दायित्व को लेकर जनजातीय समाज में जागरूकता का विस्तार और सरकारी लाभ को फायदा सीधे तौर पर मिले, विशेष रूप से दुर्बल जनजातीय समूह को सशक्त करना, ग्राम स्तर पर आधार कार्ड, बैंक खाता, स्वास्थ्य कार्ड, पैन कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित करना भी लक्ष्य है। युवाओं को प्रशिक्षित कर उनके बीच नेतृत्व, कौशल विकास करना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार अधिनियम जल जीवन मिशन पाइप पोषण अभियान सहित 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को जनजाति समुदाय तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह एक सराहनीय कदम है, क्योंकि सुदूरवर्ती इलाकों के लोग इन जनकल्याणकारी योजनाओं से आज भी वंचित हैं। इस अभियान के माध्यम से उन्हें इन सभी योजनाओं से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे वे भी विकास की दौड़ में शामिल हो सकें।

'धरती आबा' अभियान वास्तव में जनजातीय उत्थान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो न केवल सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा, बल्कि जनजातीय समुदायों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह अभियान एक नए और उज्जवल भविष्य की नींव रख रहा है, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर और विकास का अधिकार मिलेगा।

- ग्राम समाचार ,ठाकुरगंगटी (गोड्डा)। (8800256688)

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें