गोड्डा। झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव ने झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के पिता के निधन की सूचना पर उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मंत्री संजय यादव बहुआरिया गांव में चल रहे श्राद्धकर्म स्थल पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राजेश मंडल के पिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजेश मंडल उनके करीबी मित्र हैं, और राजनीतिक मंच पर अलग-अलग सिद्धांतों पर रहने के बावजूद कई मामलों में वे हमेशा साथ खड़े रहे हैं। मंत्री ने कहा कि राजेश मंडल के पिता के निधन से वे मर्माहत हैं।
इस दुःख की घड़ी में मंत्री संजय यादव के साथ राजद के दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे, जिनमें पूरन साह, विनोद साह, शरण साह, मनोज मिश्रा, रघुनंदन मिश्रा, गुरुदेव रविदास, कपिल मांझी, बलराम मांझी, और बासु रविदास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें