Godda News:कैरम प्रतियोगिता में हाई स्कूल कुर्मीचक का रहा दबदबा
गोड्डा : प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन पी एम श्री गवर्मेंट मध्य विद्यालय बालक में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रधान द्वारा किया गया। बताते चले कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह पहली बार सभी प्रखंडों में आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता में अंडर 17 और अंडर 19 बालक बालिका के एकल तथा युगल मुकाबले आयोजित हुए ।अंडर 17 बालक के एकल मुकाबले में हाई स्कूल कुर्मीचक के साहिल कुमार ने प्रथम स्थान , उच्च विद्यालय नूनबट्टा के अंगद यादव ने दूसरा स्थान और डिस्ट्रिक्ट सी एम एस ओ ई के मो आशिक अंसारी ने क्रमशः तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर 17 के एकल मुकाबले में हाई स्कूल कुर्मीचक की मीणा कुमारी प्रथम, हाई स्कूल रमला की प्रिया कुमारी , डिस्ट्रिक्ट सी एम स्कूल गर्ल्स की सुप्रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रही।अंडर 17 बालक के युगल प्रतियोगिता में हाई स्कूल कुर्मीचक के साहिल कुमार और आशीष कुमार की जोड़ी ने हाई स्कूल हरिपुर के इतवारी कुमार दरवे और कृष्ण कुमार दरवे की जोड़ी को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।तीसरा स्थान उच्च विद्यालय के अनिल कुमार यादव और राहुल कुमार को प्राप्त हुआ।अंडर 17 बालिका के युगल मुकाबला एक बार फिर से उच्च विद्यालय कुर्मीचक के नाम रहा जहां मीणा कुमारी और ऊषा कुमारी की जोड़ी ने हाई स्कूल रमला की प्रिया कुमारी और प्रियंका कुमारी की जोड़ी को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।तीसरा स्थान डिस्ट्रिक्ट सी एम एस ओ ई गर्ल्स की छात्रा स्वाति कुमारी और सुप्रिया भारती के नाम रहा।अंडर 19 बालक वर्ग में डिस्ट्रिक्ट सी एम एस ओ ई मो तौफीक रजा प्रथम स्थान पर रहे दूसरे स्थान पर उच्च विद्यालय नूनबट्टा के छात्र कृष्ण प्रसाद साह रहे।अंडर 19 बालिका वर्ग में डिस्ट्रिक्ट सी एम एस ओ ई गर्ल्स की छात्रा मरियम क्वीन ने हाई स्कूल रमला की तनु प्रिया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र बी पी ओ सुधीर कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षक नीरज कुमार सिंह,अनंत कुमार यादव, कुमार गौरव चौधरी,धर्मेंद्र साह ,महानंद यादव,सुशील दास,अंजर अहमद,सोनी कुमारी तथा मृत्युंजय कुमार के देख रेख में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें