ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा। राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा और बोरियो के विधायक धनंजय सोरेन ने चुनाव जीतने के बाद जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए गांव-गांव जाकर जनता से सीधे संवाद शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत जामुझरना, लीलातरी, दलदली, कुसुमघाटी, जीरली आदि पंचायतों का दौरा किया।
नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
यह पहल स्थानीय जनता के बीच विश्वास बढ़ाने और प्रशासनिक योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस तरह के प्रयास जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिससे जनता के बीच विश्वास और मजबूत होता है।
इस दौरे में सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, सुबल कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, प्रखंड सचिव साहबान अंसारी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें