Rewari News :: भारत विकास परिषद ने माता जी की पुण्य स्मृति में "आनंद रसोई" प्रकल्प में श्रमिकों को कराया भोजन



भारत विकास परिषद शाखा की ओर से 01 मई को श्रमिक दिवस के अवसर  पर   स्थानीय लेबर चौक, सैक्टर -5 मॉल के  सामने  अपने भूतपूर्व सचिव श्री प्रवीण जांगिड़ की मातेश्वरी स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा देवी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर लगभग  300 श्रमिकों  को भोजन  वितरण  कराया  गया।



शाखा  संयोजक  नितिन गोयल ने  बताया कि आज  सुबह लगभग 300  श्रमिकों  व  राहगीरों के  पुरी सब्जी व  मिठाई की  व्यवस्था  की गई। और  आयोजक प्रवीण जांगिड़ ने अपने  हाथों से  अपनी  माता श्रीमती कृष्णा देवी कि  पुण्य स्मृति में  श्रमिक  भाई बहनों को  भोजन कराया।



इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक पर्यावरण (उपाध्यक्ष) मुकेश सैनी ने कहा कि आनंद रसोई अन्नदान में  श्रमिक दिवस के अवसर पर  श्रमिकों भाईयों को  भोजन  कराकर  परिषद के  सेवा दायित्वों का  निर्वहन कर रही है। और  रेवाड़ी शाखा कार्यक्रम स्थल पर पर्यावरण का ध्यान  रखते हुए  वहां पर कुड़ा कर्कट नहीं  फैलाएगी।



शाखा  अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कहा कि स्वर्गीय माता श्रीमती कृष्णा देवी का जीवन  शिक्षा, समाज सेवा  और  परिवार प्रबंधन  को  समर्पित रहा। शाखा  संरक्षक रमेश सचदेवा व  शाखा  सचिव राम किशोर सैनी ने कहा कि  पुण्य स्मृति में  श्रमिक भाई बहनों को भोजन कराना हि  उनको  सच्ची श्रद्धांजलि है।



इस अवसर पर प्रांतीय पर्यावरण संयोजक मुकेश सैनी, शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा, अध्यक्ष दिनेश सैनी,  सचिव  राम किशोर सैनी, कोषाध्यक्ष प्रेम मैंहदीरता, प्रवीण जांगिड़, हुक्म चन्द प्रजापत, दया राम आर्य, डाक्टर दीपक सैनी, अजय गुप्ता, नितिन गोयल, जगमोहन अग्रवाल, संजीव यादव, विनोद शर्मा, सरदार काश्मीर सिंह व कमल कुमार  सहित काफी अन्य प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें