Rewari News :: भारतीय सेना द्वारा आंतक के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑप्रेशन सिन्दूर के मद्देनजर पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की

रेवाड़ी पुलिस ने भारतीय सेना द्वारा आंतक के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑप्रेशन सिन्दूर को मद्देनजर रखते हुए आम लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी !

रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि उपरोक्त के संबंध में आपात स्थिति में निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करे :-

 


सावधान रहेंघबराएं नहीं — हवाई हमलों और अफवाहों के दौर में नागरिक क्या करें?

 

1. सबसे पहले: जान बचाना प्राथमिकता है

            •           घर में सबसे सुरक्षित कमरा पहचानें (जहाँ खिड़कियाँ न हों) ।

            •           बाहर हों तो पास के मजबूत ढांचे या निचली जगह में लेट जाएं ।

            •           तत्काल रिकॉर्डिंग या वीडियो बनाने के लिए बाहर न दौड़ें ।

2. इमरजेंसी किट तैयार रखें

            •           पहचान पत्रजरूरी दवाइयाँपानीसूखा खानामोबाइल चार्जरफ्लैशलाइट

            •           किट एक बैग में रखें जो तुरंत उठाकर निकला जा सके ।

3. अफवाहों से बचेंकेवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें

            •           सरकारी ऐप (NDMA), AIR, और DD News जैसे विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट लें ।

            •           WhatsApp, Twitter या Facebook पर फैली खबरों की पुष्टि करें ।

4. मानसिक संतुलन बनाए रखें

            •           दिन में 2 बार से ज्यादा खबरें न देखें।

            •           4-4-4-4 बॉक्स ब्रीदिंग करें: 4 सेकंड सांस लें  रोकें  बाहर छोड़ें  रोकें  दोहराएं ।

            •           पूजाप्रार्थना या ध्यान करें ।

            •           बच्चों से डर की बात नहींदिनचर्या बनाए रखें (खेलपढ़ाईकहानियाँ) ।

5. समुदाय के साथ जुड़ें

            •           पड़ोसियों से संपर्क रखेंबुजुर्गों की सहायता करें ।

            •           कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो पुलिस को सूचित करेंन कि सोशल मीडिया पर डालें ।

            •           फैक्ट-चेक वेबसाइट (PIB Fact Check, Alt News) से सत्यापन करें ।

किसी भी लावारिश वस्तु को ना छुएं तथा लावारिश वस्तु की सूचना एवं आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को डायल-112 पर सूचना दें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें