पंचकूला में आगामी 27 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें रेवाड़ी सहित प्रदेश भर से ब्राह्मण समाज के प्रबुदध लोग पहुंचेंगे। यह बात राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने रेवाड़ी के ब्राह्मण सभा पदाधिकारियों से मिलने के बाद बैठक में कही। वह सोमवार देर शाम ब्रह्मगढ़ परिसर में ब्राह्मण सभा के आयोजन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी समाजों में ब्राह्मण समाज का आज भी सबसे ऊपर दर्जा है। भगवान परशुराम के वंशज होने के नाते समाज के सभी वर्ग को एकजुट करना ब्राह्मण समाज का दायित्व बनता है। इसलिए हमें एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इसी उद्देश्य से पंचकूला में 27अप्रैल रविवार प्रातः 10 बजे भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सर्वसमाज के लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के घर पहुंचकर निमंत्रण देना संभव नहीं है लेकिन सभा और संगठन के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर ब्राह्मण सभा के लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। भगवान परशुराम सभी 36 बिरादरी के है क्योंकि भगवान एक समाज के नहीं होते है इसलिए सभी समाज के लोगों को इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचना है। निमंत्रण कार्यक्रम में पंचकूला भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक ने 27 अप्रैल को जन्मोत्सव कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले से अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं सहित सभी समाज के लोगों के पहुंचने का आह्वान किया।
ब्राह्मण सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने अध्यक्षता करते हुए सभा की एकजुटता और रेवाड़ी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्री कार्तिकेय शर्मा से रेवाड़ी में पूर्व में घोषित भगवान परशुराम ब्रास मार्केट के नाम के शिलापट व होर्डिंग बोर्ड प्रत्येक द्वारा पर लगाए जाने संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के नाम जिला उपायुक को दिए जाने के बारे में अवगत कराया।उनसे मांग की गई कि नाम शिलापट की कार्यवाही शीघ्र करवाई जाए। प्रधान गौतम ने सांसद कार्तिकेय शर्मा तथा सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों कोलोजियम सदस्यों तथा ब्रह्मगढ पर पहुंचे सभी समाज का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक ने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं का स्वागत और आभार प्रकट किया। सभा उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी आगुंतकों का आभार सभा के कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन मैनेजर हेमन्त भारद्वाज ने किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी खुशहाल शर्मा, जय कुमार कौशिक, संदीप भारद्वाज, भूपेंद्र भारद्वाज, सुभाष शर्मा, जितेंद्र तिवाड़ी, पीसी शर्मा, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा, पूर्व महिला विंग की प्रधान सरोज भारद्वाज, दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश भारद्धाज, दिनेश वशिष्ठ, पुरूषोतम शर्मा, श्रीकिशन शर्मा, महेश भारद्वाज, अशोक तंवर, आचार्य पं. दिलीप शास्त्री, ओम प्रकाश शास्त्री, जयभगवान शर्मा, दीपक हरितस,, सुरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, सुदेश शर्मा, राजेश वत्स, सुनील शर्मा, प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें