हरियाणा रोडवेज यूनियन सांझा मोर्चा रेवाड़ी डिपो की गेट मीटिंग शनिवार को डिपो परिसर में आयोजित हुई। जिसमे 8 मार्च 2025 को रोहतक में सांझा मोर्चे की आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन में सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
आंदोलन के प्रथम चरण में सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए निम्न मांगे इस प्रकार हैं ::
👉3 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक सभी डिपो में पहले दिन 12 बजे से लेकर अगले दिन 12 तक 24-24 घण्टे की भूख हड़ताल की जाएगी।भूख हड़ताल में डिपो व सब डिपो के पदाधिकारियों के साथ साथ राज्य कमेटी के पदाधिकारी जिस डिपो के प्रभारी हैं उस डिपो में डिपो पदाधिकारी के साथ 24--24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।भूख हड़ताल में डिपो स्तर की समस्याओं को भी शामिल किया जाएगा।
👉आंदोलन के दूसरे चरण में 8 जून को परिवहन मंत्री के के निवास स्थान अम्बाला पर न्याय मार्च किया जाएगा सांझा मोर्चा के साथियों ने साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले।
3 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक डिपुओं में की जाने वाली भूख हड़ताल के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जिसके राज्य कमेटी से वरिष्ठ प्रधान नरेंद्र दिनोद, जय कुंवार दहिया, जयबीर घनघस व अन्य साथी रेवाड़ी डिपो मे भूख हड़ताल मे मौजूद रहेंगे।
रेवाड़ी डिपो के पदाधिकारियों से नम्र निवेदन अपिल हैं कि अपनी मानी गई मांगो को लागू करवाने व निजिकरण के विरोध में की जाने वाली भूख हड़ताल में अपनी जिमेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जागरूक करते हुए भूख हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें। भूख हड़ताल दिनांक 21/4/25 को 12 बजे से आरम्भ होकर अगले दिन दिनांक 22 /4/25 को 12 बजे समाप्त होगी।भूख हड़ताल की समाप्ति के बाद महाप्रबंधको के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा जाएगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें