Ranchi News: झारखंड में 7 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज तापमान में होगा उतार चढ़ाव



ग्राम समाचार, रांची:- राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शनिवार से मौसम साफ हो गया। लेकिन सात अप्रैल से फिर से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम में बदलाव होने की सम्भावना है। इससे आनेवाले दिनों में तापमान में उतार- चढा़व होगा। जिन जिलों में मौसम में बदलाव होगा उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज शामिल है। इन जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने राज्य के अन्य कई इलाकों के लिए भी वज्रपात, गर्जन और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी की है। वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, सुबह में हल्की ठंढ महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी का एहसास हुआ। रांची में तापमान 32.8 डिग्री, जमशेदपुर में 35.5, डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में 37.5 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें