Godda News: अज्ञात महिला की लाश की हुई पहचान
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर कैथिया बहियार में गुरुवार के अहले सुबह पाए गए अज्ञात महिला के लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतिका की पहचान बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रविडीह निवासी हारून रशीद की 25 वर्षीय पुत्री रूही खातून के रूप में हुई है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़की गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी गांव के लड़के से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया कि ईद के दो दिन बाद ही उस के साथ भाग गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल पाया था। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर छानबीन में जुट गई है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें