Boarijor News: सुरक्षित बचपन हेतु बोआरिजोर थाना परिसर में समन्वय कार्यशाला का आयोजन


ग्राम समाचार, बोआरिजोर: गोड्डा जिले के बोआरिजोर थाना परिसर में रविवार को साथी संस्था द्वारा 'दामिन पहला परियोजना' के तहत प्रशासन एवं ग्राम स्तरीय हितधारकों के साथ समन्वय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, ग्राम पंचायत के मुखिया मनोज मरांडी तथा परियोजना समन्वयक अमर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यशाला में परियोजना समन्वयक अमर कुमार ने बाल संरक्षण और मानव तस्करी पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों से संबंधित शोषण और तस्करी के मामलों में समझौता कर अभियुक्त को कम सजा देना विधि सम्मत नहीं है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने भी सभी से बच्चों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता से ही बच्चों को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। थाना प्रभारी ने अपनी कार्यप्रणाली की भी विस्तृत जानकारी दी।

मेघी चायत के मुखिया मनोज मरांडी ने बताया कि बोआरिजोर क्षेत्र के अधिकांश गांव पहाड़ों पर बसे हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने के क्रम में असुरक्षित स्थानों पर पुलिस गश्ती बढ़ाई जानी चाहिए ताकि मनचले युवकों पर नियंत्रण लगाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान वैसी सदस्य और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी एक मांगपत्र सौंपकर थाना प्रभारी से असुरक्षित क्षेत्रों में चौकीदार या अन्य सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखंड स्टेनिस लाउस मुर्मू ने किया। इस अवसर पर परियोजना के कार्यकर्ता सहित दर्जनों हितधारक उपस्थित रहे।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें