Boarijor News: ललमटिया और राजाभीठा थाना को मिले नए थाना प्रभारी, किया गया सम्मानित


ग्राम समाचार, बोआरीजोर (गोड्डा)। गोड्डा जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत ललमटिया थाना के नए प्रभारी के रूप में रोशन कुमार ने कार्यभार संभाला है। इस अवसर पर भाजपा बोआरीजोर मंडल अध्यक्ष बम भोले पांडे, उपाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल वशिष्ठ कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कुमार ने उन्हें बुक व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। रोशन कुमार पूर्व में बसंतराय थाना में एएसआई के रूप में कार्यरत थे।


राजाभीठा थाना में निर्मल कुमार मंडल को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पूर्व थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बुक व गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए प्रभार सौंपा। निर्मल कुमार मंडल इससे पहले ललमटिया थाना में एएसआई के रूप में पदस्थापित थे। दोनों नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें