Bhagalpur news:रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी पार्टी : हंसल सिंह


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्र नाथनगर, कहलगांव और सुल्तानगंज से आप सबकी आवाज पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का मन बना रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को झुरखुरिया स्थित विवाह भवन परिसर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 5000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उक्त बातें प्रदेश उपाध्यक्ष जयकांत सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत सिंह उर्फ हंसल सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही। जयकांत सिंह ने कहा कि सम्मानित बिहारी, विकसित बिहार स्लोगन के साथ पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में उतर रही है। पार्टी ने प्रदेश में 170 सीट को चिन्हित किया है, जिसमें जिले के तीन सीट शामिल हैं। चुनाव की तैयारी के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह भागलपुर पधार रहे हैं। भूमि सर्वें को लेकर लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आमजन की समस्या का समाधान पार्टी करेगी। वहीं हंसल सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए गठबंधन का दरवाजा खुला है। अब तक स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी युवाओं के रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों नारी शक्ति प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष किरण राजहंस, सबौर प्रखंड के राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल, जिला महासचिव संजीव पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सहाय, इंदू कुमारी, मीनू कुमारी, शीला कुमारी आदि के साथ बैठक हुई।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें