Pathargama News: प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड कर्मियों के साथ खेली होली



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के साथ धूमधाम से होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड के कर्मचारियों को अबीर लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। एमओ अजय कुमार जायसवाल ने भी बीडीओ नितेश कुमार गौतम को अबीर लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के अन्य कर्मी जैसे कर्ण कुमार और धीरज तिवारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे के साथ होली की खुशियां साझा की और अपने रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है। और हमें इस पर्व के माध्यम से सभी से मिलकर सद्भावना और एकता का संदेश फैलाना चाहिए। होली के इस मिलनसार वातावरण में सभी ने रंगों के साथ अपने जीवन को भी रंगीन बनाने का संकल्प लिया।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें