Bhagalpur news:महिला सशक्तिकरण को लेकर लोजपा रामविलास की बैठक


ग्राम समाचार, भागलपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सुल्तानगंज के सीतारामपुर यात्री धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष अंशु प्रियंका, जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, प्रदेश सचिव पियूष पासवान, युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, पंचायती राज जिला अध्यक्ष अमित पासवान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन पासवान सहित कई कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे। बैठक में मौजूद अतिथियों को लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है जिसके सहारे महिला उत्थान, महिला सशक्तीरण सहित हर दृष्टि से महिलाओं को अव्वल बनाया जा सकता है। मौके पर अर्जुन पासवान, मिथलेश पासवान, रीना देवी, कंचन देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें