ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला प्रशासन के तत्वावधान में गणतंत्र सप्ताह क्रीड़ा समारोह के तहत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार शाम संपन्न हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति सदस्य, जिला कुश्ती संघ सचिव सह प्रतियोगिता के संयोजक सुरजीत झा ने बताया कि महिला वर्ग के 35 किग्रा भार स्पर्धा का खिताब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोड्डा की छात्रा नीलम टुडू ने जीता। 41 किग्रा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोड्डा की ही मुन्नी किस्कू विजेता बनी। 45 किग्रा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सुंदर पहाड़ी की पूजा कुमारी ने स्वर्ण, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय गोड्डा की उर्मिला हांसदा ने रजत तथा बैथेल मिशन स्कूल की कोमल हेंब्रम ने कांस्य पदक जीता। 48 किग्रा का स्वर्ण सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सुंदर पहाड़ी की नाजिरा खातून तथा रजत कस्तूरबा गोड्डा की अबीता मरांडी की झोली में गया। 51 किग्रा के तीनों पदक कस्तूरबा गोड्डा के खाते में गया। स्वर्ण पल्लवी मुर्मू, रजत रूपम मुर्मू तथा कांस्य सुहागिनी मुर्मू के नाम रहा। 55 किग्रा का स्वर्ण झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय बसंतराय की रानी कुमारी ने, रजत कस्तूरबा गोड्डा की शिला मुर्मू ने तथा कांस्य सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सुंदर पहाड़ी की अनुप्रिया ने जीता। उधर, पुरुष वर्ग के 35 किग्रा का स्वर्ण एवं रजत पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के छात्र क्रमशः नयन राज एवं सत्यम कुमार साह का कब्जा रहा। 41 किग्रा का स्वर्ण ज्ञानस्थली के पियूष कुमार ने, रजत अभिषेक कुमार ने तथा कांस्य प्लस टू हाई स्कूल मालिनी के अजीत कुमार ने जीता। 45 किग्रा का स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पर ज्ञानस्थली के विहान कुमार, आदित्य शर्मा एवं राजेश कुमार वत्स का कब्जा रहा। 48 किग्रा का स्वर्ण भारत - भारती पब्लिक स्कूल के शिवम कुमार ने, रजत प्लस टू हाई स्कूल मालिनी के सत्यम कुमार ने तथा कांस्य डीएवी गोड्डा के मोहित ने अपने नाम किया। 51 किग्रा का स्वर्ण ज्ञानस्थली के रवि शंकर मुर्मू, रजत भारत भारती के आफताब आलम तरह कांस्य ज्ञानस्थली के आलोक कुमार के नाम रहा। 55 किग्रा का स्वर्ण कुणाल कुमार ने, रजत डीएवी गोड्डा के कृष्णा ने तथा कांस्य ज्ञानस्थली के कृष्ण कुमार ने जीता। 60 किग्रा का स्वर्ण डीएवी के अनिमेष कुमार ने, रजत ज्ञानस्थली के ओवैश अहमद ने तथा कांस्य ज्ञानस्थली के सौरभ कुमार ने जीता। 65 किग्रा का स्वर्ण प्लस टू धपरा के बमबम यादव ने, रजत बेथेल मिशन स्कूल के प्रताप कुमार ने जबकि कांस्य बेथल स्कूल के भुवेश सोरेन ने अपनी झोली में डाला। 70 किग्रा के स्वर्ण पर ज्ञानस्थली के अभिषेक कुमार का तथा रजत पर प्लस टू धपरा के अमन कुमार का कब्जा रहा। 74 किग्रा मुकाबले में गोल्ड मेडल जहां ज्ञानस्थली के रेयांश ठाकुर ने जीता वहीं रजत भारत भारती के पार्थ चंद्रा को मिला। 79 किग्रा की बादशाहत भारत भारती के अरशद शम्सी के नाम रही जबकि 86 किलो भार स्पर्धा के विजेता डीएवी के ओम कुमार रहे। सभी पदक विजेताओं को जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, अनुशासन समिति प्रमुख इंतेखाब आलम, संयुक्त सचिव दयाशंकर, आयोजन समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह बिट्टू एवं शक्ति कुमार के अलावा कस्तूरबा गोड्डा की शिक्षिका पूजा कुमारी ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका राहुल कुमार, रौशन कुमार साह, अंकित टुडू एवं अमन कुमार ने निभाई।
Godda News: गणतंत्र कप कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें