Godda News: राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ ने किया अपने अध्यक्ष का स्वागत।


 ग्राम समाचार:झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ द्वारा बुधवार को मंत्री झारखंड सरकार सह गोड्डा विधायक संजय यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते  हुए संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह गोड्डा जिलाध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया की झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त क्रिकेटर मनीष कुमार सिंह द्वारा अपने संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प अभिनंदन किया गया। श्री सिंह ने कहा कि मंत्री महोदय के अध्यक्षीय कार्यकाल में गोड्डा की मेजबानी में संपन्न ईस्ट जोन चैंपियनशिप जिसमे झारखंड सहित छह राज्यों ने हिस्सा लिया था, के आयोजन की भव्यता की आज भी सभी राज्य चर्चा करते हैं। कहा की इनके मंत्री बनने से राज्य के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के दिल में एक उम्मीद की लौ जली है।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें