Boarijor News: शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर बोआरीजोर में केक काटकर मनाया गया जश्न, मरीजों के बीच कंबल और फल वितरित


ग्राम समाचार, बोआरीज़ोर(गोड्डा)। बोरियो विधायक धनंजय सोरेन के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने 11 जनवरी 2025, को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड राज्य के निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद आदरणीय शिबू सोरेन जी का 81वां जन्मदिन बोआरीजोर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बोरियो के माननीय विधायक धनंजय सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , बोआरीजोर में केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।


जन्मदिन के अवसर पर विधायक धनंजय सोरेन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल और फल वितरित किए। साथ ही, उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने शिबू सोरेन जी को झारखंड का मार्गदर्शक और आदर्श बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।


विधायक ने इस मौके पर कहा, "शिबू सोरेन जी झारखंड की आत्मा और हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उनका संघर्ष और योगदान हमेशा झारखंड के लोगों के लिए प्रेरणा रहेगा। हम उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।"

कार्यक्रम में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद प्रतिनिधि और गोड्डा जिला सा केंद्रीय समिति सदस्य सुबल मंडल, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील मरांडी, प्रखंड सचिव सह मीडिया प्रभारी निसार अहमद, उपाध्यक्ष सुभान अंसारी, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष अकमल अंसारी, और अन्य कई प्रमुख झामुमो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

ग्राम विकास समिति