Rewari News :: रेवाड़ी जिले के भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए



भाजपा के संगठन पर्व के तहत रेवाड़ी जिले में आज सोमवार को 5 मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। बूथ अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया। रेवाड़ी विधानसभा के पांचों मंडलों में प्रस्तावक, समर्थकों के हस्ताक्षर करवा कर फार्म भरे व निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिनमें रेवाड़ी मंडल का समीर कालड़ा, बलभद्र मंडल का दीपक अग्रवाल, मीरपुर मंडल का नवीन कुमार, बीकानेर मंडल का दिनेश यादव, धारूहेड़ा मंडल का अजीत कोसलिया को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। 



भाजपा के जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने कहा कि आज रेवाड़ी जिले में कुल 15 मंडल हैं, जिनमें से आज 5 मंडल के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है।  



वंदना पोपली ने कहा कि मंडल अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, मंडल अध्यक्ष पद न हो कर एक बड़ा दायित्व है, मंडल अध्यक्ष ही शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख और सभी कार्यकर्ताओं से डायरेक्ट संबंध में होता है। इसलिए पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच मंडल अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को वह पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। जिला चुनाव सह अधिकारी पंडित हिमांशु पालीवाल एवं बलजीत यादव की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें