Simdega News: "प्रशासन गांव की ओर" अभियान चलेगा 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक


ग्राम समाचार,  सिमडेगा (झारखंड)। :-  भारत सरकार के कार्मिक,लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के निदेश के आलोक में उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह के आदेश  से सुशासन सप्ताह 2024 अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर" अभियान का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक किया जाना है। 

     "प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान के अंतर्गत जिला में सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से  जनशिकायतों का समाधान कर सुशासन को बढ़ावा देना है। सुशासन सप्ताह 2024 अभियान का शुभारंभ प्रखंड स्तर से किया जाएगा। इस  अभियान में  आम जनों के शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी के रूप में पवन कुमार महतो को नामित किया गया है।

 - ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट सिमडेगा (झारखंड)।


Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें