भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डा वन्दना पोपली ने गुरुग्राम सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया। जिला अध्यक्ष डा वन्दना पोपली ने बताया कि इस समय भाजपा अपने सक्रिय सदस्य बना रही है जिसके तहत केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया साथ ही रेवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाली तीनों विधानसभा के विधायकों क्रमश: रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव,
बावल से डा कृष्ण कुमार व कोसली से अनिल यादव डहीना को भी सदस्यता दिलाई गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि रेवाड़ी आपको बता दें कि जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान बहुत तेजी से चल रहा है।
उन्होने बताया कि भाजपा का पूरे हरियाणा प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य था और भाजपा अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुकी है। उन्होने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के हितो का ध्यान रखती है।
उन्होने बताया कि भाजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है जिसकी बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें