Ranchi News: झारखंड पर पड़ेगी साइक्लोनिक और पश्चिमी विक्षोभ की दोहरी मार, कुछ जिलों में बारिश की संभावना



ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:-  मौसम विभाग के अनुसार लोगों को पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक रुप से देखने को मिलेगा। वहीं इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है इसका भी असर झारखंड पर देखने को मिलेगा। यानी झारखंड पर ठंड का डबल अटैक होने वाला है, जिस वजह से झारखंड में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के दोहरे मार की वजह से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। चक्रवाती परिसंचरण के कारण हवा में नमी बढ़ेगी, जिस वजह से राज्य में बारिश होने की भी संभावना। वहीं हज़ारीबाग़, चतरा, गुमला, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, लातेहार व अन्य जिले में बूंदा-बूंदी होने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे, तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना। किसानों को खास तौर पर अलर्ट रहने की जरुरत, यदि खेत से काटी गई फसल बारिश से हो सकती है बर्बाद। बुजुर्ग और बच्चों को खास तौर पर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें