Mahagama News: महागामा के युवक की मुंबई में मौत

ग्राम समाचार, महागामा। गोड्डा जिले के  महागामा प्रखंड के कोयला निवासी कलीम मंसूरी के 24 वर्षीय पुत्र इरशाद मंसूरी की मौत इलाज के दौरान मुंबई में   हो गई।  तबीयत खराब होने पर इरशाद अंसारी को इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था।  तभी अस्पताल ले जाने के दौरान ही इरशाद की मौत मुंबई के नागपाड़ा में हो गई. इरशाद मुंबई में रहकर सिलाई का काम किया करता था, जिसकी अचानक मौत हो गई. इरशाद का परिवार अत्यंत गरीब है।

 घटना के बाद इरशाद का पूरा परिवार सदमे में है.।  मुंबई में काम कर इरशाद परिवार का भरन-पोषण करता था।  अचानक चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है।  आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं। 

 पिता कलीम अंसारी व वहां के लोगों ने झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शव मंगाये जाने की गुहार लगाई है। 

- ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें