Jamshedpur News: स्वामी प्रणवानंद बालिकाआवासीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


ग्राम समाचार संवाददाता, पोटका/ जामशेदपुर: जिला के पोटका प्रखंड अन्तर्गत सबरनगर में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद बालिकाआवासीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेल कूद  कार्यक्रम में 200, 100, 50 मीटर दौड़,  चम्मच दौड़, गणित रेस, चोकोलेट दौड़, बिस्कुट रेस, सुई-धागा रेस,वेलुन फोड़ एवं म्यूजिक चेयर में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही शिक्षिकाओं के बीच हाण्डी फोड़ का  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पूर्व वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ अतिथि ने के दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर दुर्गा चरण मुर्मू ने बताया कि बच्चों में सर्वांगीण विकास के शिक्षा के साथ साथ खेल कूद का महत्त्वपूर्ण स्थान है.


 कार्यक्रम के अन्त   बच्चों ने सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किया एवं विजेता को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. बता दें  कि भारत सेवाश्रम संघ जामशेदपुर शाखा के द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय ने  सहयोग से दाबंकी  एवं सबरनगर में  बालक एवं  बालिकाओं के लिए  आवासीय विद्यालय, 20 शययनवाला अस्पताल, मोबाइल मेडिकल एवं एक बागवानी प्रशिक्षण  केन्द्र विगत 30 वर्षों  से संचालित किए जा रहे हैं. मौके पर भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी शशधरानन्द जी महाराज, सुश्री डोला दास बनर्जी, डॉ श्याम लाल माण्डली,  प्रभारी प्रधानाध्यापक चुनूराम सबर, गगन किस्कू, शिक्षक मंगल माण्डली, विवेक भकत, शिक्षिका लक्ष्मी माण्डी, लक्ष्मी मुण्डा,सीत हेम्ब्रम, दीपा हेम्ब्रम, सकुंतला माण्डली, धनीराम महतो एवं बड़े संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


 श्री कालीदास मुर्मू जामशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें