Godda News: सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में गोड्डा का रौशन हुआ शामिल



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट :- सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 दिसंबर तक कर्नाटक के बैंगलोर में हो रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की पुरुष एवं महिला टीम बुधवार रात रांची से ट्रेन द्वारा बैंगलोर के लिए रवाना हुई। टीम में ग्रीको रोमन स्पर्धा के लिए गोड्डा के प्रसिद्ध एवं प्रतिभावान पहलवान रौशन कुमार साह को शामिल किया गया है।

सीनियर नेशनल के लिए पहली बार चयनित गोड्डा से सटे गांव कन्हवारा के लाल रौशन की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो सहित जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, मनीष कुमार सिंह, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, मिथिलेश कुमार, ऋषितोष झा, आकाश कुमार, दयाशंकर, मुकेश कुमार भारती, राहुल कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रौशन को बधाई दी है। उक्त प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा टीम के सभी सदस्यों को रवाना होने से पहले झारखंड खेल विभाग के सहयोग से ट्रैक सूट एवं स्पोर्ट्स किट प्रदान किया गया।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें