Godda News: टी.बी.सी. क्रिकेट लीग में झारखंड के तीन खिलाड़ी शामिल




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित टेनिस बॉल सर्कल क्रिकेट लीग के लिए झारखंड से मोहम्मद सदाम हुसैन, पवन कुमार गुप्ता एवं रिषि राज का चयन किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय से प्राप्त सुचना अनुसार मो. सद्दाम एवं पवन कुमार गुप्ता को गोरखपुर थलाइवा एवं रिषि राज को राजस्थान बुल्स ने खरीदा है।

झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के प्रधान संरक्षक सह सेवानिवृत गृह सचिव झारखंड सरकार एन. एन. पांडेय, संरक्षक सह सेवानिवृत आईपीएस बी. के. सिन्हा, सेवानिवृत आईपीएस सह धनबाद जिलाध्यक्ष विपुल शुक्ला, झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष सी. बी. तिवारी, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, महासचिव अजय कुमार साव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, देवघर जिला सचिव संजीव कुमार झा, लोहरदगा जिला सचिव मो. साकिब आलम, चयन समिति सदस्य प्रिंस कुमार व मनीष कुमार सिंह एवं वरीय खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार सहित सभी पदाधिकारियों एवं वरीय खिलाड़ियों ने झारखंड के उक्त तीनों प्रतिभावान टेनिस बॉल क्रिकेटर्स को बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें