Rewari News :: भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक बने पंडित हिमांशु पालीवाल

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा हिमांशु पालीवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशासन विभाग को पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन व पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पित भावना कार्यों को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी विधानसभा का सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक बनाया गया है। इससे पूर्व पालीवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं उनके पिता स्वर्गीय योगेंद्र पालीवाल पार्टी स्थापना से रेवाड़ी में सक्रिय रहकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी के लिए समर्पित रहे है। अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पालीवाल ने कहा कि जिला अध्यक्ष वंदना पोपली द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियो को साथ लेकर जिले में बढ़ चढ़कर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया है जिसके लिए हम सभी आभारी हैं। 



हिमांशु पालीवाल ने कहा प्राथमिक सदस्यों का कार्य व व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें आगे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा जिस पार्टी की रीड मजबूत होगी। उधर इनकी नियुक्ति पर दामोदर देवराज मंडल महामंत्री धारूहेड़ा भाजपा वह पार्षद राहुल शर्मा भाजयुमो खोल मंडल प्रधान आनंद सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच निशा राठौर, विनोद कुमार शर्मा पूर्व सरपंच मामाडिया ठेठर,, विक्रम नंबरदार खालेटा, पूर्व सरपंच रवि कुमार गोठड़ा, सहित पार्टी पदाधिकारी ने खुशी जाहिर कि है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें