Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग का आयोजन किया गया



ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन। बैठक में संगठन विस्तार कर किसान नेताओं ने किसानों की समस्याएं सुनीं।



रेवाड़ी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की ओर से स्थानीय अनाज मंडी स्थित किसान भवन में राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें दक्षिण हरियाणा का अलग से जोन प्रधान व प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में काफी संख्या में किसान मजदूर और महिलाओ ने भाग लिया। रेवाड़ी की नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में यूनियन के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी और संगठन का विस्तार किया। रवि कुमार को दक्षिण हरियाणा जोन का प्रधान व धर्मपाल नंबरदार को दक्षिण हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा जो इन दिनों किसानो को खाद की कमी झेलनी पड़ रही है किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाए और बहुत से किसान भाइयों का भावंतर का पैसा नहीं आया है वो दिलाया जाए तथा बाजरा 10 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदा जाए। राष्ट्रीय नेताओं ने आश्वासन दिया कि जिला टीम के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और प्रशासन व कोई सदस्य किसी बात को अनसुना करता है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। 



इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, उत्तर प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना, गुरनाम सिंह फसल, व अलवर के प्रधान मोर साहब, जगदीश गुर्जर, रोशन लाल गुलाबपुरा, सुभाचंद नंबरदार, अशोक नंबरदार, पुरूषोतम गोकलगढ़, मुन्नी बूढ़पुर, नीलम मुंदडा, हरफूल, राजेंद्र सिंह गुड़ियानी, शीशराम, राजकुमार, बाबूलाल कालाका, ओपी यादव, श्यामसुंदर, अनूप प्रधान, देशराज डूंगरवास सहित कई किसान मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें