Pathargama News: भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह ने अमित कुमार मंडल के पक्ष में मांगा वोट



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने भाजपा प्रत्यासी अमित कुमार मंडल के पक्ष में मतदान करने की वहां की जनता से अपील की। अक्षरा सिंह ने कहा आप जनता जनार्दन इन्हे वोट देकर जिताएंगे तो हम समझेंगे कि आप ने हमें वोट देकर जिताया है। अक्षरा सिंह पथरगामा के परसपानी स्थित रंगमंच मैदान में शनिवार को एक जनसभा को सम्बोधित कर रही थी। कहा कि अमित भैया इस क्षेत्र के अच्छे प्रत्यासी हैँ। इन्हे वोट देकर जीताए। उन्होंने जनता से हाथ उठाकर प्रत्यासी के पक्ष में  समर्थन मांगी।

ये जीतेंगे तो मैं दुबारा यहां आउंगी। अक्षरा सिंह ने जनता की मांग पर भोजपुरी में एक गीत भी सुनाई। इधर लोग अक्षरा सिंह कि एक झलक पाने और फोटो एवं सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। फोटो लेने के लिए लोग मंच पर भी चढ़ गए। वहीं भाजपा प्रत्यासी अमित कुमार मंडल ने कहा मुझे समर्थन दें। मैं आपका काम करूँगा। क्षेत्र में शांति सदभाव और विकास के लिए वोट दें। इस मौके पर भाजपा के दिलीप सिंह, नन्दलाल भगत, सियाराम भगत फूलकुमारी देवी, परिणीति झा, राजेश टेकरीवाल जदयू के चंद्रधर सिंह चुन्नू, आजसू के संजीव महतो, देवेंद्र महतो, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें