BORIO NEWS: विधानसभा चुनाव की सरगर्मी, लोबिन हेंम्ब्रम का जनसंपर्क अभियान जोर शोर से जारी

ग्राम समाचार बोआरीज़ोर(गोड्डा)। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच जनता से संपर्क साधने की होड़ तेज हो गई है। बोरियो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लोबिन हेंम्ब्रम भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं। लोबिन हेंम्ब्रम ने बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की कमान संभालते हुए गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संवाद किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी क्षेत्र में सक्रिय हैं, और गांव-गांव में जाकर पार्टी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।


लोबिन हेंम्ब्रम ने बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के जिरली,लोहांडिया, डकैता, लीलातरी, दलदली, बाबूपुर बाघमारा मेघी सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया गया। उनके इस अभियान को क्षेत्र के लोगों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि लोबिन हेंम्ब्रम एक लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने हमेशा जनता के अधिकारों की आवाज उठाई है। भले ही उन्हें पार्टी से टिकट न मिला हो, फिर भी भाजपा द्वारा बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ रहे लोबिन हेंम्ब्रम को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बमभोली पाण्डेय,गणेश मड़ैया,जीतराम हेंब्रम,अशोक टुडू,रोबिन तुरी,दिलीप कोड़ा,श्रवण टुडू,बिनोद मोदी,नरेश साह,विक्रांत भारती,राजेश गुप्ता,मनोज मरांडी,चंदा किस्कू,राजेंद्र मरांडी,बिबेक गुप्ता, ओंकार साह,सोनालाल मरांडी,योगेश बास्की,अरविंद ठाकुर,टंकेश्वर ठाकुर,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओं का सक्रिय होना भाजपा के लिए एक शुभ संकेत है, जो चुनावी मुकाबले में उन्हें मजबूती प्रदान करेगा।

चुनावी माहौल में जनता से जुड़ने का यह प्रयास न केवल राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि जनता के लिए भी यह एक अवसर है कि वे अपने नेताओं से सीधे संवाद कर सकें और उनकी नीतियों को समझ सकें। आगामी चुनावों में जनता का समर्थन किसे मिलता है, यह देखने योग्य होगा। लेकिन फिलहाल, जनसंपर्क अभियान की इस बयार ने क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्मा दिया है।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें