ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी :: भाजपा जिला कार्यालय में आज बुधवार को जिला प्रभारी नसीम अहमद जी के मार्गदर्शन में, डॉ वंदना पोपली की अध्यक्षता में तथा रामपाल यादव के संयोजन में सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली जिसमें सदस्यता अभियान संयोजक रामपाल यादव ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला प्रभारी नसीम अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शुक्रवार को जिला कार्यालय में महा सदस्यता अभियान बाबत जानकारी लेने के साथ साथ अभियान को ओर तीव्र गति देने के सिलसिले में विचारविमर्श, मार्गदर्शन हेतु एक बैठक में शामिल होने आ रहे हैं जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्षा डॉ वंदना पोपली ने अपने अभिनंदनीय उद्बोधन के साथ उपरोक्त अभियान के महत्व व उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि सभी को पहले से ही विदित है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसको सम्पूर्ण भारतवासी ही नहीं अपितु समस्त विश्व के अधिकतम देश विश्वसनीयता की दृष्टि से देखते हैं तथा हाल ही में मिले जनादेश ने जन जन के मन की भावना को भाजपा के पक्ष में साबित कर दिया है । भारतीय जनता पार्टी अब भारत की जनता की पार्टी बन रही है।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News :: प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक बीजेपी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे :: नसीम अहमद
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें