Rewari News :: भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया



ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: भारतीय जनता पार्टी मंडल की भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और मुख्य वक्ता रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में कार्य करने पर हार्दिक बधाई दी एवं जीत का श्रेय दिया कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना। मुख्य वक्ता वंदना पोपली ने रेवाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं को 40000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया एवं सदस्य बनाने की पूरी रूपरेखा को समझाया गया। 



रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष ने लक्ष्य को साधने का आश्वासन दिया एवं आए हुए सभी अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं धन्यवाद किया इस अवसर पर बैठक में विशेष रूप से रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव, वाइस चेयरमैन श्याम चुग जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अजय कांटीवाल, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला सचिव सुमन चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, हिमांशु पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ कविता गुप्ता, दीपा भारद्वाज, सदस्यता अभियान के सहसंयोजक अशोक मुदगिल, सोम प्रधान, रामसिंह छाबड़ी, 



रेवाड़ी मंडल महामंत्री संजय चौहान, नितिन चांवरिया, मंडल उपाध्यक्ष रुचिका नागपाल, प्रेम राज, कैलाशचंद जांगिड़, राजीव आहूजा, नीलांबर दत् जैमनी, रेवाड़ी मंडल सचिव नंदलाल ढींगरा, रोशन लाल, रिंकू सैनी, गिरीश सिंगला, आईटी प्रमुख सोमेश सैनी, डीएम यादव, महेश राजा, मोहन तिवारी, बिंदु गुप्ता, जयमाला कौशिक, महेंद्र बेदी, नवीन रोहिल्ला, रेखा शर्मा, दिलीप गुप्ता, परविंदर किरण, पार्षद रमेश भालीया, पार्षद मुकेश, गोलू, नरेंद्र मोदी, महावीर सूद, विकास वाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पदाधिकारीयों ने भाग लिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें