Godda News: खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुश्ती, वुशु और योगासन टीम रांची रवाना


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुश्ती वूशु और योगासन के 60 सदस्यो की की टीम  रांची को रवाना हुई। प्रतियोगिता 7 और 8 अक्टूबर को खेल गांव रांची में आयोजित होनी है। कुश्ती खेल में कोच व मैनेजर के रूप में गौतम कुमार शाह और सलाउद्दीन अंसारी खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं जबकि वूशु में मोहम्मद जहीर आलम मैनेजर के रूप में जा रहे हैं योगा टीम के साथ अमर कुमार रजक व संगीता कुमारी कोच और मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ जा रही हैं। खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिए कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पू एवं सचिव सुरजीत झा उपस्थित रहे उन्होंने कुश्ती के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई उन्होंने बताया कि निसंदेह ही  कुश्ती की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता  में अच्छा प्रदर्शन करेगी।शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, सनी भारती, अजय कुमार राय, अनंत यादव, महानंद यादव, सुशील सिंह, संजीव रंजन,जहीर अब्बास, अंजर अहमद, संजय सोरेन, हर्षवर्धन साहेब, नीरज कुमार  ने खिलाड़ियों को शुभकामना देकर विदा किया।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें