Thakur Gangati News: ठाकुर गंगटी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का बैठक संपन्न

 


ग्राम समाचार, ठाकुरगंगटी। गोड्डा जिले के  महागामा विधानसभा क्षेत्र में  ठाकुर गंगटी प्रखंड, भगैया पंचायत अंतर्गत मंडल टोली पंडाल में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा  का बैठक संपन्न हुआ। 

बैठक में भगैया पंचायत पंचायत   के लोग इस  में उपस्थित हुए और  सर्वसहमति से शशिकांत मंडल को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पंचायत  अध्यक्ष पद पर चयन किया,  वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र मंडल   , उपाध्यक्ष सुभाष मंडल दुलारचंद मंडल  को चयनित किया गया।

 वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पंचायत महामंत्री के पद पर वीरेंद्र मंडल जी को चयन किया गया, सचिव के पद पर अर्जुन पासवान,  विनोद मंडल,  श्रीराम मंडल,  प्रमोद मंडल,  रामनाथ मंडल  को चयनित किया गया।

जबकि सहसचिव के पद पर विष्णु कुमार मंडल तथा रविंद्र मंडल को सर्व समिति से चुना गया।  सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला और मोर्चा का पट्टा पहना कर सम्मानित किया गया।

मौके पर एक स्वर में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि टाइगर जयराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और इस बार झारखंड में टाइगर जयराम महतो को मुख्यमंत्री पद पर बैठाएंगे , चूंकि यही एक नेता कहने वाले हैं कि झारखंड पर पहला हक झारखंडियों का होना चाहिए । बैठक में - अबकी बार युवा सरकार ,जय झारखंड जोहार झारखंड जैसे नारे को बुलंद किया गया।

- ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट,  ठाकुरगंगटी (महागामा)।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें