Pakur News: भैसा लड़ाई का हुआ आयोजन देखने उमड़ी भीड़।

 


ग्राम समाचार, पाकुड़।

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के पथरिया पंचायत के पथरिया फुटबॉल मैदान मे रविवार को भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पुत्री सह युवा नेत्री उपासना मरांडी अपने कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुई। भैसा लड़ाई प्रतियोगिता मे 24 भैसा मालिकों ने हिस्सा लिया, जहाँ भैसा मालिकों ने अपने अपने भैसा को बारी बारी से लड़ाई करवाया। फाइनल मे रामपुर गांव सुनाराम मुर्मू के भैसा एवं पथरिया गांव का सुनीराम मुर्मू के भैसा के बीच हुआ। जिसमे विजेता भैसा मालिक सुनाराम मुर्मू को 7 हजार रुपये एवं उपविजेता भैसा मालिक सुनीराम मुर्मू को 2 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,पंचायत अध्यक्ष साइमन हांसदा,मुखिया कालिदास मुर्मू, फिलिसन हांसदा,प्रेमलाल मरांडी, निकोलास मुर्मू, सतन मरांडी, परविंद मरांडी, अमास हेमब्रम, निकोलास हांसदा, ग्राम प्रधान सोनातन हांसदा समेत सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश पांडेय, पाकुड़।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें