Godda News: भाजपा नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल की अध्यक्षता में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सर्वप्रथम डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया फिर सामुहिक रूप से वंदे मातरम् गीत गया गया इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुवात की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान मन की बात, शक्ति केंद्र, बूथ को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुख, निष्ठावान कार्यकर्ता आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त बैठक में दौरान मंच संचालन नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के जन उपयोगी कार्य को जनता के बीच जाकर बताना है और समर्थन करने की मांग करना है। बैठक में नगर प्रभारी अजित कुमार सिंह, जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल, अतुल दुबे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उक्त बैठक में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, पदाधिकारी, नागोरी देवी, प्रेमलता झा, अंजना झा, गौतम कुमार, जीतू सिंह, सन्नी पूर्वे, ब्रजेश कुमार, विष्णु साह, विक्की साह, गुणानंद झा, प्रितम यादव, सूरज टुडु, अशोक केवट, सुजीत दुबे, शिवनंदन प्रशांत, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने किया।

अमरेद्र कुमार सिंह बिट्टू

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें