Godda News: खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संचालन हेतु शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का समूह रांची रवाना


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु गोड्डा जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षको का समूह रांची रवाना हुआ।राज्य परियोजना निदेशक द्वारा निर्गत पत्र में गोड्डा जिले में पदस्थापित शारीरिक शिक्षा शिक्षको को 1अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक विभिन्न खेलो का संचालन करना है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी अनुपम मिश्रा शूटिंग में,राष्ट्रीय गतका रेफरी राजेश पांडेय गतका में, राष्ट्रीय जूडो रेफरी भावेश कुमार जूडो में, राष्ट्रीय तैराक शेखर कुमार तैराकी में प्रतियोगिता का संचालन करेंगे। इनके अतिरिक्त संतोष कुमार, संतोष शर्मा, राजेश यादव, शशिकांत शर्मा, रंजन यादव, अशोक यादव, सुनील यादव, सूर्यनाथ, अतुल राय, सुशील दास, ललन कुमार, पूजा कुमारी, बच्चन सिंह, प्रशांत सिंह, जयशंकर सिंह, संजीव तिवारी, नीरज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार विभिन्न खेलो के संचालन में सहायता प्रदान करेंगे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें