Godda News : पोड़ैयाहाट मध्य विद्यालय (बालक) में कर्मचारी चेतन जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  मध्य विद्यालय पोडै़याहाट (बालक) के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ  गोपाल पाठक की अध्यक्षता में प्रखण्ड कार्यकारिणी का पुनर्गठन सम्पन्न कराया गया।  चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में ब्यूटी कुमारी एवं चंदन कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। प्रखंड अध्यक्ष बोनीफास किस्कू, प्रखंड सचिव मनोज कुमार यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष पवन कुमार राम, प्रखंड उपाध्यक्ष हरिनंदन झा, पंकज कुमार, सुनीता कुमारी प्रखंड संयुक्त सचिव अनिल कुमार, सोमलाल हांसदा, राजीव रंजन, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में मिनौती मुर्मू, मोहम्मद जलील अंसारी, अनीश राज, गोपाल प्रसाद साह, सुनील कुमार दास, मृत्युंजय प्रसाद यादव, स्मिता टुडू, नलीन चंद्र दास, अंकित मुर्मू, दिगंबर दास का भी मनोनयन सर्वसम्मति से हुआ। उक्त कार्यक्रम में झारोटेफ के जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, जिला सचिव सुभाष चंद्र जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, जिला प्रवक्ता अवध किशोर ठाकुर और छेबु दास ने जिला के प्रतिनिधि के रुम में उपस्थित थे।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुमन कुमार ने कहा कि झारोटेफ संगठन कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा मुखर होकर सरकार के समक्ष कर्मचारियों के मुद्दे को उठाता रहा है ,उन्होंने कहा कि मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य बीमा उसी का परिणाम है।उन्होंने सभी कर्मियों से वार्षिक सदस्यता शुल्क देने की अपील की तथा 1 सितंबर को रांची में प्रस्तावित रैली के लिए तैयार रहने को कहा।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें