Godda News: खेल दिवस पर कुश्ती एवं हॉकी संघ ने किया प्रतिभाओं का सम्मान



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय गांधी मैदान के मंच पर जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में "खेल प्रतिभा सम्मान 2024" का आयोजन कर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों एवं उनके कोच को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में कुश्ती से पहलवान राहुल कुमार, रौशन कुमार साह, अंकित टुडू, पियूष कुमार साह, लक्ष्मण बेसरा, श्रीकृष्ण यादव, जीत सिंह, पवन यादव, मो. सादिक आलम, अमन कुमार, साजन कुमार, साजिद आलम, अंकित राज, बतीश कुमार, संजय कुमार एवं सिंटू रजक के अलावा महिला पहलवान शीला मुर्मू, रानी कुमारी एवं नीतू कुमारी के नाम शामिल हैं। हॉकी से टीम मैनेजर राहुल राज पुरस्कृत किए गए। आर्म रेसलिंग से करण महतो, पियूष कुमार साह एवं प्रियांशु को सम्मान मिला।

स्लिंग शॉट (गुलेल) के लिए नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट श्यामदेव चौड़े के अलावा अंकित हांसदा एवं मनीष कुमार सम्मानित हुए जबकि एथलेटिक्स में पिछले दिनों स्टेट चैंपियनशिप की डबल सिल्वर मेडलिस्ट सबीना मुर्मू एवं उनके कोच मतिष कुमार झा को सम्मानित किया गया।

जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला खेल कार्यालय प्रतिनिधि आलोक कुमार सहित संघ द्वय के पदाधिकारियों व सदस्यों में संजीव कुमार झा, आशुतोष झा, आकाश कुमार एवं ब्रजेश कुमार मंडल, समर्थ सेवा क्लब की पूनम रंजन, रिम्मी कुमारी, विशाखा कुमारी, रूपम झा, अंजली आहना, मोना कुमारी, पुतुल देवी एवं सुनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें