Rewari News : विराट हॉस्पिटल के डायरेक्टर विराटवीर ने अखिलेश यादव से मुलाकात की

रेवाड़ी शहर के विराट हॉस्पिटल के संचालक विराटवीर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। विराटवीर कोसली से उम्मीदवारी दर्ज करवा सकते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डॉक्टर विराट वीर ने मुलाकात की यह मुलाकात एक घण्टे चली। सूत्रों से पता चला है कि डॉक्टर विराट वीर ने कोसली से आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ने के की इच्छा जताई है। कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए यह मीटिंग हुई है। 



डॉक्टर विराट वीर मूलरूप से बुढपूर गाँव के रहने वाले हैं जो एक नामी हॉस्पिटल चला रहे हैं। विराट वीर काफी समय से अस्पताल चला कर लोगों की स्वास्थ्य सेवा कर रहे हैं। कोसली क्षेत्र में उनकी भूमिका सही रहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीबी है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि सपा हरियाणा में छह सीटों पर विधानसभा के लिए कॉंग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहीं हैं यहां आपको बता दें कि कोसली विधानसभा में 138 गाँव आते है और डाक्टर विराटवीर अब तक  46 गाँव में संपर्क अभियान चला चुके है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें