Rewari News : डालसा एवं एक कदम मानवता की ओर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया

रेवाड़ी में डालसा चेयरमैन गुरविंदर सिंह वाधवा के मार्गदर्शन में डालसा व एक कदम मानवता की ओर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया। 



सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। प्लास्टिक व पालीथीन का प्रयोग न करे।घर से निकलते समय कपड़े का थैला लेकर जाए।पालिथीन पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। 

संस्था के अध्यक्ष राकेश भार्गव ने कहा पर्यावरण प्रदूषण एक बेहद चिंताजनक विषय है। यदि आज हम नही जागे तो इस से भी बुरे परिणाम देखने को मिल सकते है। 

संस्था संस्थापक प्रियंका यादव ने बताया कि हमारा यह अभियान लगातार पांच दिन तक जारी रहेगा। जिसके तहत आज नेहरू पार्क में पौधारोपण किया गया। वर्तमान में बढ़ता हुआ तापमान और भीषण गर्मी का कारण वृक्षों का अभाव है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने होंगे। प्लास्टिक व पालीथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। 

अधिवक्ता दिलबाग ने इस मुहिम में जुड़ने के लिए सभी का आभार जताया। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें