Godda News: ओलंपिक डे पर पेंटिंग कंपटीशन आज




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड द्वारा जारी निर्देश के आलोक में हॉकी गोड्डा द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 23 जून को अपराह्न 3 बजे स्थानीय गांधी मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि सीनियर एवं जुनियर दो वर्गों में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में किसी भी आयु के प्रतिभागी बगैर किसी शुल्क के हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागी को चित्रांकन से संबंधित सभी आवश्यक वस्तु अथवा उपकरण स्वयं लेकर आना होगा। चित्रांकन के लिए निम्नांकित छः विषय - वस्तु तय किए गए हैं जिनमें 1. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी की तस्वीर या 2. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह की तस्वीर या 3. हॉकी खेलते खिलाड़ी अथवा 4. हॉकी इंडिया/हॉकी झारखंड/हॉकी गोड्डा का लोगो या 5. ओलंपिक रिंग या 6. किसी भी ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी की तस्वीर शामिल है। दोनो वर्गो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें