Boarijor News: बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित


ग्राम समाचार बोआरीजोर, गोड्डा। बकरीद पर्व को लेकर बोआरीजोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विजय केरकेट्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थाना क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे। 

बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से कई आवश्यक सुझाव दिया गया। बताया गया कि बकरीद के मौके पर ईदगाह, मस्जिद व अन्य जगहों पर नमाज अदा की जाती है। इसके पश्चात सभी लोग अपने-अपने घरों में जाकर पशुओं की कुर्बानी देते हैं। पर्व को लेकर प्रशासन ने बताया कि सभी जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है। वहीं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में बताया गया कि सोशल मीडिया पर करी नजर रखी जा रही है। गलत खबर की सूचना वरीय पदाधिकारियों को तुरंत दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। मौके पर प्रखंड प्रमुख जसिंता हेंम्ब्रम, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, मनोज ठाकुर, अकमल अंसारी, भागो मरांडी, आंनद मरांडी, जितेन्द्र किस्कू,वजीर अंसारी,उप मुखिया गणेश मड़ैया, दुर्गा सोरेन, करीम अंसारी, जहांगीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें