Godda News: अपराध नियंत्रण को ले गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांजा और नगद राशि जप्ति एवं गिरफ्तारी




ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देशानुसार गोड्डा जिलान्तर्गत नशाखोरी/ अवैध मादक पदार्थ/ अवैध शराब/ नगदी एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गोड्‌डा जिला में अबतक कुल नगदी 29,90,000 रूपये (उनतीस लाख नब्बे हजार रुपये), अवैध शराब से संबंधित कुल 24 कांड (बरामदगी 1,332.19 लीटर, गिरफ्तारी 17) एवं मादक पदार्थ से संबंधित कुल 9 कांड (बरामदगी गांजा 22.49 किलोग्राम, ब्राउन सुगर 93.96 ग्राम गिरफ्तारी 11) अंकित किया गया है। उक्त छापामारी अभियान के क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थाना में अवैध मादक पदार्थ, शराब एवं नगदी बरामद किया गया।उक्त मामले में बीते गुरुवार मेहरमा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमजोरा पिरोजपुर, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा अन्तर्गत रामरतन कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र साह अपने भाई एवं पिता के साथ मिलकर अपने जॉनसन टाईल्स दुकान में अवैध रुप से गांजा का खरीद बिक्री करते हैं। उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उनके निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, मेहरमा अंचल अभिनव कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात छापामारी दल के साथ रामरतन कुमार के दुकान घर की विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में रामरतन कुमार के घर में रखे पलंग के नीचे से एक सफेद, लाल, काला रंग के झोला में भुरा रंग के सेलो टेप से लपेटकर रखे कुल 12 पैकेट प्रत्येक पैकेट में सेलो टेप लगा हुआ, जिसका कुल वजन 6 किलो 360 गांजा एवं पलंग के उपर बिस्तर के नीचे फैलाकर रखा कुल 24,90,000 (चौबीस लाख नब्बे हजार रुपये) बरामद किया गया तथा तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसका जप्ति सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया एवं रामरतन कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र साह, अमरजीत कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र साह एवं धर्मेन्द्र साह, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता छठु साह तीनों साकिन अमजोरा पिरोजपुर, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा के विरुद्ध एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं में मेहरमा थाना कांड संख्या 59/24 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। दूसरे मामले में बीते गुरुवार महागामा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि केंचुआ चौक, महागामा में एक व्यक्ति गांजा लेकर आने वाला है। एफएसटी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, महागामा एवं पुलिस अवर निरीक्षक शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी, महागामा थाना के द्वारा संयुक्त रूप से केचुआ चौक पर निगरानी रखा जा रहा था। इसी क्रम में ऑटो से एक व्यक्ति हाथ में कपड़े का थैला लेकर उतरा एवं किसी का इन्तजार कर रहा था। उस व्यक्ति का हाव-भाव संदेहास्पद प्रतीत होने पर एफएसटी टीम द्वारा उससे पूछताछ किया गया।

जिसके उपरान्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महागामा, सोनाराम हांसदा द्वारा तलाशी नियमों का पालन करते हुए उक्त व्यक्ति के शरीर एवं थैले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान थैले से पाँच प्लास्टिक के पॉकेट में संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। पॉकेट को फाड़कर देखा गया तो प्रत्येक में गांजा रखा हुआ था। उक्त गांजे को माप-तौल किया गया, तो प्रत्येक पॉकेट का वजन 01-01 (कुल 05 पैकेट) किलोग्राम पाया गया। इसके अलावे उक्त व्यक्ति के शरीर की विधिवत तलाशी के क्रम में एक इंफिनिक्स कम्पनी का एन्ड्रॉड सेट मोबाइल बरामद किया गया। बरामद गांजे के पॉकेट को विधिवत जप्त करते हुए उक्त व्यक्ति गिरधर कुमार पासवान, उम्र 19 वर्ष, पिता मनोज पासवान, ग्राम बाराहाट दुनियर्यायक, थाना ईशीपुर बाराहाट, जिला भागलपुर (बिहार) के विरूद्ध एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं में महागामा थाना कांड संख्या 79/24 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं तीसरे मामले में बीते गुरुवार सुन्दरपहाड़ी थाना को सूचना मिली की धमनी बाजार में अवैध शराब की बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही है। उक्त प्राप्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। उक्त सूचना के संबंध में जीच सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु छापामारी दल के साथ गणेश चन्द्रसेन के घर में विधिवत छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में उनके घर में रखे अवैध शराब, जिसमें विभिन्न कम्पनी के शराब, बीयर, बरामद किया गया। उक्त बरामद शराब के साथ गणेश चन्द्र सेन पिता स्व० रामपद सेन, साकिन धमनी बाजार, थाना सुन्दरपहाड़ी, जिला गोड्डा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सुन्दरपहाडी थाना काण्ड संख्या 27/24 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त मामलो में मेहरमा थाना द्वारा अभियुक्त रामरतन कुमार, उम्र 26 वर्ष पिता धर्मेन्द्र साह, अमरजीत कुमार, उम्र 24 वर्ष पिता धर्मेन्द्र साह, धर्मेन्द्र साह, उम्र 60 वर्ष, पिता छठु साह तीनों साकिनान अमजोरा पिरोजपुर, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया गया।महागामा थाना द्वारा अभियुक्त गिरधर कुमार पासवान, उम्र 19 वर्ष, पिता मनोज पासवान, ग्राम बाराहाट दुनियाँचक, थाना ईशीपुर बाराहाट, जिला (बिहार) भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। सुन्दरपहाड़ी थाना द्वारा अभियुक्त गणेश चन्द्र सेन पिता स्व० रामपद सेन, साकिन धमनी बाजार, थाना सुन्दरपहाडी, जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया गया। बरामद नगदी कुल 24,90,000 रूपये (चौबीस लाख नब्बे हजार रुपये), कुल गांजा 11 किलो 360 ग्राम (अनुमानित मूल्य 2,49,920 रूपये), कुल अवैध विदेशी शराब 337 बोतल, बीयर 144 बोतल, तीन मोबाईल फोन बरामदगी कर जप्त किया गया। बनाए गए छापेमारी दल में मेहरमा, महागामा एवं सुन्दरपहाड़ी थाना से अभिनव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मेहरमा अंचल अंचलाधिकारी, सोनाराम हाँसदा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, महागामा, पुलिस अवर निरीक्षक ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी, सुन्दरपहाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक नितिश अश्विनी, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक बिधान चन्द्र पटेल, मेहरमा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, मेहरमा थाना, सहायक अवर निरीक्षक खालिद अहमद खान, सशस्त्र बल, मेहरमा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी, महागामा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह, सुन्दरपहाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार झा, महागामा थाना, सशस्त्र बल, सुन्दरपहाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक राज गुप्ता, महागामा थाना, सशस्त्र बल, महागामा थाना शामिल थे।

अमरेंद्र कुमार, संवाददाता गोड्डा:- 

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें