Pakur News: राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झा.मु.मो.प्रत्याशी विजय हांसदा का पाकुड़ में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत




ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा राजमहल लोकसभा से INDIA गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के रेल के माध्यम से पाकुड़ पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राजमहल से प्रत्याशी विजय हांसदा के पाकुड़ स्टेशन पहुँचने पर सर्वप्रथम झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात जिला सचिव सहित सभी प्रखंडो के प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर श्री हांसदा का भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ो की संख्या में मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। पाकुड़ पहुँचकर सर्वप्रथम विजय हांसदा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात पूरे बाजर क्षेत्र का भ्रमण कर जिले में अवस्थित तमाम स्वतन्त्रता सेनानियों सहित महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, चम्पाई सोरेन जिंदाबाद, कल्पना मुर्मू सोरेन जिंदाबाद, झारखंड झुकेगा नही सहित अन्य गगनचुम्बी नारे लगा रहे थे। मौके पर विजय हांसदा ने कहा कि देश में आज जो माहौल है वो किसी से छुपा नही है। आज भाजपा के लोग जाति व धर्म के आड़ में लोगों को दिग्भ्रमित कर एक दूसरे में द्वेष की भावना भर रही है जबकि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के माध्यम से सबों को एक समान अधिकार दिलाया। आज इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिये भाजपा ने डरा धमका का हजारों करोड़ रुपये चंदा इकट्ठा किया। अब समय आ गया है दिल्ली की गद्दी में बैठी केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और दिशोम गुरू शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन के सपनों के झारखण्ड बनाने में अपना योगदान दें। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता इस लोकसभा आम चुनाव में INDIA महागठबंधन समर्थित झामुमों प्रत्याशी श्री विजय हांसदा जी को तीसरी बार भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी। हम सभी झामुमो कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि हमारे नेता परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने राजमहल से तीसरी बार विजय हांसदा को टिकट के रूप अपना आशीर्वाद दिया है, क्षेत्र की जनता भी अपना आशीर्वाद विजय हांसदा को देगी। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, जिला सहसचिव मुसलोद्दीन अंसारी, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धजीवी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलुद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, केंद्रीय सदस्य मिथिलेष घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य आलमगीर आलम, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सदस्य फिरोज अली,जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य राजू सिंह, अजफारुल शेख, मीना मुर्मू, अन्ना हेम्ब्रम, सुबासिनी मुर्मू, सुशीला हेम्ब्रम, सालोमी सोरेन, मोसर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, दयानंद भगत, मो० समशाद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजेश पांडे, संबाद दाता पकुड़:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें