Boarijor News: राजमहल लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी चला रहे हैं जनसंपर्क अभियान


ग्राम समाचार बोआरीजोर, गोड्डा। राजमहल लोकसभा में इस बार त्रिकोणी चुनाव होने जा रहा है। बीजेपी से उम्मीदवार पुर्व विधायक ताला मरांडी को बनाया गया। वहीं झामुमो से सिटिंग सांसद विजय हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है। बोरियो विधानसभा के वर्तमान विधायक लोबिन हेंम्ब्रम भी राजमहल लोकसभा से इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बता दें कि सांसद विजय हांसदा और विधायक लोबिन हेंम्ब्रम दोनों जेएमएम पार्टी से ही है। हालांकि राजमहल लोकसभा से लोबिन हेंम्ब्रम को जेएमएम पार्टी की ओर से लोकसभा टिकट नहीं मिलने से विधायक लोबिन हेंम्ब्रम ने मन बना लिया है कि अब राजमहल लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ना है। सभी नेता अपने क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं।


अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार राजमहल लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बोआरीजोर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में भाजपा के राजमहल लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी जी के द्वारा सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान सरैया, बड़ा श्रीपुर, मानिकपुर मांझी टोला, मानिकपुर जाहेर टोला, मोहला, कुलवाह आदि ग्रामों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान में आम जनता का भरपूर जन समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आम जनता का यही कहना है कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से विजय बनाकर देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनना है। अबकी हुआ 400 सौ पार, फिर एक बार मोदी सरकार। मौके पर भाजपा एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष सलखु सोरेन, गोड्डा जिला एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, एस टी मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज सोरेन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन , प्रखंड कोषाध्यक्ष सब्बीर अंसारी साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

                                ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट, गोड्डा।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें